Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग ४ घंटे पहले

प्रदेश महासचिव ने चौरी चौरा में बैठक कर दी बधाई

प्रदेश महासचिव ने चौरी चौरा में बैठक कर दी बधाई

चौरी चौरा गोरखपुर।पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कुशीनगर जनपद का जिलाध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय के घोषित होने पर पीपीए तहसील इकाई चौरीचौरा ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाइयां दी। तथा प्रसन्नता व्यक्त किया। बताते चलें कि 5अप्रेल को पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन का कुशीनगर जनपद में हुई महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक जेपी गुप्ता ने महेंद्र पाण्डेय की कर्तव्यनिष्ठा, तथा संगठन के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए उन्हें पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर जनपद का जिलाध्यक्ष घोषित किया। महेंद्र पाण्डेय को जिलाध्यक्ष घोषित होते ही लोगों ने बधाईयां देना शुरू किया। बधाइयां देने वालों में प्रदेश महासचिव उमाशंकर शुक्ला ने कहा कि महेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन का कुशीनगर जनपद में विकास की गंगा बहेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष गोरखपुर यशोदा नन्द सिंह ने कहा कि श्री पांडेय के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। उक्त अवसर पर ओमप्रकाश यादव, विनोद कुमार जायसवाल,केश्वर गौड़, विनोद पासवान कृष्णा गुप्ता, ताम्रध्वज चौहान,अजय यादव, वसीउलहक सिद्दीकी, डाक्टर जोगेंद्र यादव आशुतोष पांडेय,सुनील विश्वकर्मा सन्नी निषाद धर्मेंद्र पटवा दुर्गेश गुप्ता सहित तमाम लोगों ने बधाईयां दी।

0 likes
0 comments1 shares