राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत को ओबीसी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारीयों में हर्ष। प्रमोद वर्मा ने दी शुभकामनाएं

जखनियां/गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिन्द को ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र और संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह एवं हर्ष की लहर है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों सहित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। बधाई संदेश में प्रमोद वर्मा ने कहा कि गाजीपुर की शेरनी, शोषित, वंचित, पिछड़ों की आवाज की आवाज डॉ. संगीता बलवंत बिन्द का यह मनोनयन संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए निरंतर कार्यों का सम्मान है। उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज को नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर प्रमोद वर्मा ने माँ कामाख्या से प्रार्थना करते हुए कहा कि डॉ. बिन्द इसी प्रकार निरंतर सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें और समाज एवं संगठन की आवाज को और अधिक बुलंद करें। सभी ने उनके सफल, यशस्वी और मंगलमय कार्यकाल की कामना की है।