Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

जन चौपाल में विधायक ने सुनी समस्याएं अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशित

जन चौपाल में विधायक ने सुनी समस्याएं अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशित

चौरी चौरा गोरखपुर। विधानसभा क्षेत्र के बघाड़ में बुधवार को आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने सड़क, बिजली, पानी, आवास, पेंशन सहित विभिन्न जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।जन चौपाल में विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से गांव-गांव जन चौपाल आयोजित कर लोगों की समस्याओं को मौके पर सुना जा रहा है और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। विधायक ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की।विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन चौपाल में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान करें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, आलोक पटवा, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल, राजदेव पासवान नेमधारी पासवान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजित कुमार, अमित जायसवाल, राम दयागार निषाद ,अवधेश जायसवाल, अनिल जायसवाल, मिलन बाबा, राधिका देवी, राहुल जायसवाल , गुड्डू चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

0 likes
0 comments1 shares