Bansgaon Sandesh
Login

देवरिया में डग्गामारी के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की

देवरिया में डग्गामारी के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की

देवरिया में डग्गामारी के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की उठाई मांग देवरिया । बांसगांव सन्देश । डग्गामारी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को यूपी रोडवेज एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले देवरिया बस स्टेशन पर रोडवेज कर्मचारियों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ज्ञापन सौंपा। यूनियन के शाखा अध्यक्ष विवेक द्विवेदी एवं शाखा मंत्री मकबूल अहमद ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) देवरिया के माध्यम से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री एवं प्रमुख सचिव संचालन को संबोधित पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने डग्गामार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा रोडवेज बसों के संचालन को सुचारु बनाए रखने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद पासवान, उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार मिश्रा, संयुक्त मंत्री राम शिरोमणि सिंह एवं जितेंद्र यादव, संगठन मंत्री रामकुमार गोंड, सुनील सिंह, अनुज गुप्ता, बिपिन मिश्रा, सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में चालक, परिचालक एवं लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी मौजूद रहे। डग्गामारी से रोडवेज संचालन प्रभावित होने का आरोप रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि डग्गामारी पर अंकुश लगने से रोडवेज की सेवाओं को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यूनियन ने संबंधित अधिकारियों से इस दिशा में जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

1 likes
0 comments0 shares