Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग ९ घंटे पहले

3 घंटे में मिली लापता नाजिया,सूचना वायरल होते ही हरकत में आई

3 घंटे में मिली लापता नाजिया,सूचना वायरल होते ही हरकत में आई कुड़वार पुलिस सुल्तानपुर।कुड़वार थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी नाजिया को पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।सोशल मीडिया पर गुमशुदगी की सूचना प्रसारित होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तलाश अभियान शुरू कर दिया।खोजबीन के दौरान किशोरी को खादर बंसतपुर क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर थाने लाया गया।इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर किशोरी को सकुशल सुपुर्द कर दिया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और कुड़वार पुलिस का आभार जताया।

0 likes
0 comments0 shares