Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पूर्व प्रधान बुद्धिसागर पाण्डेय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर बेलघाट

पूर्व प्रधान बुद्धिसागर पाण्डेय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर बेलघाट

पूर्व प्रधान बुद्धिसागर पाण्डेय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर बेलघाट बांसगांव संदेश सरलता, सेवा और समर्पण के प्रतीक, बलुआ पांडेयपुरा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय श्री बुद्धिसागर पाण्डेय जी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। यह क्षति न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गाँव और समाज के लिए अपूरणीय मानी जा रही है। स्वर्गीय बुद्धिसागर पाण्डेय जी केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं थे, बल्कि वे हर दुःख–सुख में ग्रामीणों के साथ खड़े रहने वाले सच्चे मार्गदर्शक और गाँव की आत्मा के रूप में पहचाने जाते थे। उनकी सादगी, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना ने उन्हें जन-जन का प्रिय बना दिया था। उनके नेतृत्व में गाँव ने सामाजिक समरसता और विकास की नई दिशा देखी। समाजसेवी श्री शुकदेव पाण्डेय जी के अनुज स्वर्गीय बुद्धिसागर पाण्डेय जी का संपूर्ण जीवन समाज, गाँव और जनकल्याण को समर्पित रहा। उनके द्वारा किए गए कार्य और उनके संस्कार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनका स्नेह, सहयोग और सेवा भावना क्षेत्रवासियों के हृदय में सदैव जीवित रहेगी। उनका जाना केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि एक युग का मौन हो जाना है। इस दुःखद अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

0 likes
0 comments0 shares