बांसगांव संदेश बरहज जिलाधिकारी ने तीन विकासखंडों के बेसिक विद्यालयों का किया औचक

बांसगांव संदेशबरहज जिलाधिकारी ने तीन विकासखंडों के बेसिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्र का भी लिया जायजा बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति पर जताया संतोष निपुण लक्ष्य एवं संदर्शिका के अनुरूप कराई जा रही थी बच्चों की पढ़ाई जिलाधिकारी स्वयं एक कुशल शिक्षक की निभाई भूमिका श्यामपट्ट पर गणित का हल कराया सवाल एक कक्षा में नीचे बैठ कर पढाया पाठ शिक्षकों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किया प्रेरित* देवरिया(सू0वि0) 12 अगस्त 2026। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज विकासखंड भटनी के प्राथमिक विद्यालय गांगी, विकासखंड भलुअनी के प्राथमिक विद्यालय पड़ौली एवं विकासखंड देवरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुजहना भटपुरवां तथा विकास खण्ड गौरी बाजार के आंगनवाडी केन्द्र पोखरभिण्डा का निरीक्षण किया। तीनों विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई तथा शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए पाया गया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों की उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में निपुण लक्ष्य एवं निपुण तालिका पर विशेष फोकस किया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चे निर्धारित दक्षताओं को शीघ्र प्राप्त कर सकें। हमारा प्रयास है कि जनपद के सभी विद्यालयों और विकासखंडों को जल्द से जल्द निपुण बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान पोखरभिंडा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया गया, जहां बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्री को और अधिक सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण दिलाए जाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) को दिए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (म्ब्ब्म्) पर विशेष जोर दिया जाना आवश्यक है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को ‘पहल’ पुस्तक के माध्यम से उनकी उम्र एवं क्षमता के अनुरूप गतिविधियों से जोड़ते हुए सीखने का अवसर दिया जाए, ताकि जब बच्चे पहली कक्षा में प्रवेश करें तो उनके अंदर आवश्यक बुनियादी दक्षताएं विकसित हो चुकी हों और वे भी शीघ्र निपुण बन सकें। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान एक कुशल पर्यवेक्षक