Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

ग्रामसभा बिल्ली मारकुंडी, कोठाटोला, लघु एवं सीमांत किसानों के लिए वर्मी कंपोस्ट यूनिट की स्थापना जैविक खेती को मिला बढ़ावा

ग्रामसभा बिल्ली मारकुंडी, कोठाटोला लघु एवं सीमांत किसानों के लिए बर्मी कंपोस्ट यूनिट की स्थापना, जैविक खेती को मिला बढ़ावा आज दिनांक 22 मार्च 2026, दिन रविवार को ग्रामसभा बिल्ली मारकुंडी के कोठाटोला में क्षेत्र के लघु एवं सीमांत किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उनकी आय में वृद्धि के उद्देश्य से बर्मी कंपोस्ट यूनिट की स्थापना की गई। इस पहल को श्री ब्रम्ह कुमार गोंड जी के विशेष सहयोग एवं विंध्यवासिनी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सौजन्य से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम में विंध्यवासिनी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स सहित क्षेत्र के लगभग 50 किसानों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विभाग के विशेषज्ञ एवं चोपन ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) डॉ. राम कैलाश सिंह जी ने फीता काटकर यूनिट का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा जैविक खेती के महत्व, उसकी तकनीकी बारीकियों एवं दीर्घकालिक लाभों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद जी एवं यूनिट प्रभारी श्री राम नरेश जी ने संयुक्त रूप से किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसान कंपनी की गतिविधियों से जुड़कर इसका लाभ उठाएं और अपनी आय में वृद्धि सुनिश्चित करें। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी एवं छात्रनेता दीपू विजय शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार की पहल से जुड़कर आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाएं। इस अवसर पर वरिष्ठ छात्रनेता दीपू शर्मा, रेखा सिंह, श्री संजय कुमार 'अकेला', शिवमंगल, चंदन सिंह, राजबली, छोटेलाल यादव, भगवानदास गोंड, मीना देवी, भगवंती देवी, कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares