Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान,दीवानी सभागार में विधि विशेषज्ञों

संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान,दीवानी सभागार में विधि विशेषज्ञों का मंथन सुलतानपुर।अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में दीवानी सभागार में भारत का संविधान एवं इक्कीसवीं सदी का संविधान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में संविधान की मूल भावना और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यशाला के संयोजक अयोध्या के गायत्री परिवार के जिला समन्वयक महेंद्र सिंह रहे,जबकि आयोजन का समन्वय गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह 'मदन' ने किया।वरिष्ठ अधिवक्ता करुणाशंकर दुबे और नागेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विधि के शासन को लोकतंत्र की आधारशिला बताया। वहीं डॉ.सुधाकर सिंह,राकेश सिंह और प्रभाकर सक्सेना ने 21वीं सदी की चुनौतियों के बीच संविधान की भूमिका पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों,अधिवक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।कार्यशाला में बड़ी संख्या में अधिवक्ता,प्रबुद्ध नागरिक और गायत्री परिवार के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares