Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur१७ मिनट पहले

शिवांश तिवारी ने 94% अंक प्राप्त कर परिवार, विद्यालय और गांव का

शिवांश तिवारी ने 94% अंक प्राप्त कर परिवार, विद्यालय और गांव का नाम किया रोशन_ *दैनिक न्यूज़ वर्ल्ड/राजदेव यादव* सुल्तानपुर। रानी लक्ष्मीबाई (RLB) अलीगंज, लखनऊ के मेधावी छात्र शिवांश तिवारी ने हाई स्कूल परीक्षा में 94% अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं उनके पैतृक गांव में भी गर्व और उत्साह का माहौल है। शिवांश तिवारी, पंकज कुमार तिवारी के पुत्र हैं और उनका जन्म सुल्तानपुर जनपद धर्मदासपुर ग्राम सभा के डुबौलिया गांव में हुआ है। जैसे ही उनकी इस उपलब्धि की खबर गांव पहुंची, गांव के सभी लोगों ने खुशी जताई और उनकी जमकर सराहना की। शिवांश रानी लक्ष्मीबाई (RLB) अलीगंज, लखनऊ के छात्र हैं, जहां उनके कक्षा शिक्षक ने उनकी कड़ी मेहनत,शासन और पढ़ाई के प्रति समर्पण की विशेष रूप से प्रशंसा की। शिवांश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा जी सुरेन्द्र नाथ तिवारी को दिया है। उन्होंने बताया कि दादा जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया। शिवांश की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

0 likes
0 comments0 shares