सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल में एशिया स्ट्रॉन्गेस्ट मैन का अद्भुत प्रदर्शन *बच्चों
सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल में एशिया स्ट्रॉन्गेस्ट मैन का अद्भुत प्रदर्शन *बच्चों को दिया शिक्षा और संघर्ष का संदेश* सुलतानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल, गनापुर में बुधवार को एशिया स्ट्रॉन्गेस्ट मैन मनोज चोपड़ा ने विद्यार्थियों के बीच अपनी असाधारण शक्ति और साहस का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। उनके रोमांचक करतबों को देखकर बच्चे तालियों से गूंज उठे।कार्यक्रम के दौरान मनोज चोपड़ा ने हॉट वॉटर बैग को मुंह से फुलाकर फोड़ दिया, लोहे के तवे को घुमर पराठे की तरह मोड़ दिया,हेलमेट को एक ही मुक्के में तोड़कर दो टुकड़े कर दिए तथा लोहे की कील से मोटे तवे में कई छेद कर अपनी अद्वितीय ताकत का परिचय दिया।इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही लक्ष्य तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग है। निरंतर मेहनत,अनुशासन और आत्मविश्वास से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य शिवम श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथि का स्वागत किया,जबकि वरिष्ठ अध्यापिकाएं कृष्णा मौर्य एवं ज्योति दुबे ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम में कक्षा तीन के छात्र हुजैफा तुफैल द्वारा बनाई गई मनोज चोपड़ा की स्केच पिक्चर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसे देखकर वे भावुक नजर आए।इस मौके पर शिक्षक,कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे और कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया।