Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur४० मिनट पहले

जनता के दुख सुख में उपस्थित रहना जनप्रतिनिधि का दायित्व टप्पू सिंह

जनता के दुख सुख में उपस्थित रहना जनप्रतिनिधि का दायित्व टप्पू सिंह

चौरीचौरा गोरखपुर।जनप्रतिनिधि का दायित्व चुनाव जीतने के बाद जनता के दुख सुख में उपस्थित रहना है उक्त बातें अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने 326 विधानसभा चौरी-चौरा के सरदार नगर ब्लॉक के आमकोल एवं छबैला में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर तत्पर रहना है चौरी-चौरा को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो केवल चुनाव के दौरान नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में जनता के बीच रहकर उसकी आवाज उठाए चुनाव के दौरान लोग अलग-अलग राजनीतिक दलों में बंट जाते हैं, लेकिन सबसे पहले हम सभी चौरी-चौरा के निवासी हैं। क्षेत्र की एकता, सम्मान और विकास के लिए स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करना आवश्यक है। केंद्र और प्रदेश सरकारों की अपनी भूमिका है, लेकिन क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना स्थानीय जनप्रतिनिधि की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन पं राजकुमार ब्यास ने किया इस अवसर पर चंद्रदेव उपाध्याय, नरेंद्र ओझा, दाढ़ी बाबा, महेंद्र ओझा, मुनेश्वर विश्वकर्मा, अनिल उपाध्याय, केसरी ओझा, संतोष दुबे, शिबू सिंह, भास्कर शर्मा, धनंजय सिंह उपाध्याय, रामाज्ञा भारती, घनश्याम पांडेय, पवन ओझा, रामवत उपाध्याय, छेदी गुप्ता, सुन्नी नेता, सुग्रीव भारती, गौरी शंकर दुबे, अरविंद उपाध्याय, महंत विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, विनोद यादव, विजय यादव, रामानंद यादव, गोलू ओझा, अजय निषाद, चंद्रभूषण ओझा, रामदयाल शुक्ला, राजेशमल, सुरजनाथ यादव, रामदौड़ प्रजापति, छेदिमल, लालजी प्रसाद, सदर अली, लाल बहादुर निषाद, चंद्रभान माल, कोमल चौहान, अशोक चौधरी, सुनील माल, सुभाष चौधरी, अशफाक अहमद, जय हिंद चौधरी, रामचंद्र प्रसाद, नर्मदा माल, योगेंद्र सिंह और राजकुमार भारती सहित अनेक गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares