Sultanpur३१ मिनट पहले
सुलतानपुर रविवार को होने वाली NEET (UG) परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष
सुलतानपुर रविवार को होने वाली NEET (UG) परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेकर परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी,यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।एसपी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पारदर्शिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में एएसपी बृजनारायण सिंह, सीओ नगर सौरभ सामंत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0 likes
0 comments0 shares