Bansgaon Sandesh
Login
Satyam Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने सुने प्रेरक विचार

शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने सुने प्रेरक विचार

अध्यापक दिवस पर विद्यार्थियों ने सुने शिक्षकों के प्रेरक विचार ढेबरा। हनुमान प्रसाद पोद्दार इंटर कॉलेज, मसी कास्त त्रिफला, पोस्ट बरिपुर में अध्यापक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों द्वारा दिए गए प्रेरणादायक विचारों को पूरे मनोयोग से सुना। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और गुरु के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षकों ने कहा कि गुरु विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह और सम्मान से भरा रहा। विद्यार्थियों ने शिक्षकों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री ओम प्रकाश शुक्ला, श्री रामप्रकाश ओझा, श्री सुधीर चौरसिया, श्री हरिशरण पांडेय, शिक्षिका सरिता ,रुमन यादव, शिक्षिका रितु यादव, क्लर्क श्री अंकित शुक्ला एवं श्री सत्यम पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares