भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव के चौरीचौरा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

चौरी चौरा गोरखपुर।भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री, पूर्व विधायक एवं राज्यसभा सांसद संगीता। यादव का चौरी चौरा पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। तरकुलहा मोड़ पर चौरी चौरा विधायक इंजीनियर सरवन निषाद के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष यादव, पूर्व नगर पंचायत चौरी चौरा अध्यक्ष ज्योति प्रकाश गुप्ता, दीपक जायसवाल ‘दीपू’, राजकुमार गुप्ता, रामदुलारे चौधरी, पूर्व सरदार नगर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, राजन पांडे, अवध नारायण जायसवाल, वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके पूर्व देवीपुर में वीरेंद्र यादव राजन पाण्डेय जितेंद्र यादव सहित तमाम कार्यकताओं ने स्वागत किया। चौरी चौरा पहुंचने पर भी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से संगीता यादव का स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। स्वागत से अभिभूत संगीता यादव ने कार्यकर्ताओं के स्नेह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें राष्ट्रीय संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी।