Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur३७ मिनट पहले

जल निकासी अवरुद्ध होने से जल जमाव से पचासों मकान प्रभावित, वी

जल निकासी अवरुद्ध होने से जल जमाव से पचासों मकान प्रभावित, वी

जल निकासी अवरुद्ध होने से जल जमाव से पचासों मकान प्रभावित, वी डी ओ ने किया निरीक्षण खंड विकास अधिकारी ने जल जमाव से प्रभावित क्षेत्र की वीडियो फोटोग्राफी करायी , स्थायी समाधान का वायदा किया धुरियापार, गोरखपुर। विकास खंड उरुवा की ग्राम पंचायत धुरियापार में पोखरी के पानी की निकासी अवरुद्ध हो जाने से जल जमाव के चलते पचासों मकान भीषण रूप से प्रभावित हैं। सभी घरों के पीछे तीन से पांच फीट पानी लगा हुआ है। जबकि एक मकान के दरवाजे के सामने लगभग डेढ़ फीट जल जमाव है और घर में भी पानी घुस गया है। खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर ग्राम प्रधान द्वारा तात्कालिक व्यवस्था के तहत मोटर लगाकर पिछले तीन दिनों से पोखरी का पानी निकलवाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह समस्या पिछले लगभग 10 वर्षों से चली आ रही है। जब एक दबंग द्वारा अपना मकान बनवाने के पश्चात जल निकासी के लिए सरकारी जमीन में बनी हुई पुलिया को मिट्टी से बंद करवा दिया गया एवं तत्कालीन प्रधान प्रतिनिधि के हीला- हवाली एवं लापरवाही की वजह से पुलिया साफ नहीं हो पाई। उस समय ग्रामीणों ने आईजीआरएस पर शिकायत भी किया था। उस समय तात्कालिन एसडीएम मौके पर आकर सड़क कटवाकर ग्रामीणों को जल जमाव से छुटकारा दिलवाया था ।लेकिन इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया और लगभग हर वर्ष बरसात के पानी से पोखरी ओवरफ्लो कर जाती है और जल जमाव हो जाता है जो कई महीनो तक रहता है। जल जमाव होने से पानी में सड़न पैदा होती है जिसके चलते बदबू पैदा होती है और संक्रामक बीमारियों का डर बना रहता है। इससे सबसे अधिक खतरा नोनीहालों को है क्योंकि पोखरी के बगल में ही प्राइमरी स्कूल और जूनियर हाई स्कूल है। इसके अलावा धुरियापार कस्बे की साप्ताहिक बाजार भी पोखरी से सटे रास्ते पर लगती है। जल जमाव से पीड़ित ग्रामवासी केशव तिवारी के दरवाजे पर लगभग डेढ़ से 2 फीट पानी लगा हुआ है घर के में भीतर भी पानी घुस गया है। परेशान होकर उन्होंने 1070 तत्काल आपदा राहत हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत के बाद शनिवार को खंड विकास अधिकारी उरुवा मौके पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने जल-जमाव को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान को पुलिया को तत्काल साफ करवा कर अंडरग्राउंड पाइप डलवाने का निर्देश दिया है। वी डी ओ ने प्रधान से शीघ्र प्रस्ताव बनाकर देने को कहा है एवं ग्रामवासियों से वादा किया है कि इस विषय से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के साथ-साथ इसका स्थाई निदान कराया जाएगा । खंड विकास अधिकारी के जांच के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिंटू शाही, केशव तिवारी, कतवारू सेठ, डॉ मोहम्मद सईद, जगदीश, विनय कुमार, कृष्णा गुप्ता, अनूप जायसवाल, मोनू गुप्ता, पप्पू, लालजी जायसवाल, रिजवान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares