गोरखपुर कल गोरखपुर आएंगे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तेलंगाना के
गोरखपुर कल गोरखपुर आएंगे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 11 अक्टूबर को गोरखपुर आएंगे। वह 14 को गोरखपुर से हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर तेलंगाना के लोकभवन से मिनट्स जारी हो गया है। राज्यपाल 11 को हैदराबाद की फ्लाइट से दोपहर 1:15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से बेतियाहाता स्थित अपने आवास पर जाएंगे। इसके बाद रात सवा आठ बजे श्री रामलीला समिति, आर्यनगर की ओर से मानसरोवर में आयोजित रामलीला मंचन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वहां से रात नौ बजे निकलकर अपने आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद 12 को पूर्वाह्न 11 बजे सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित एल्डर्स कमेटी रूम का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। दोपहर एक बजे वहां से अपने आवास के लिए निकलेंगे। दोपहर करीब दो बजे अपने आवास से बड़हलंज क्षेत्र सिधुआपार के लिए निकलेंगे। वहां साढ़े तीन बजे दिनेश पांडेय के आवास पर पहुंचेंगे। वहां से शाम साढ़े चार बजे बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ के लिए निकलेंगे। मुक्तिपथ पर आयोजित रुद्र महायज्ञ में शामिल होंगे। वहां से शाम साढ़े पांच बजे निकलकर शाम 6:30 बजे अपने आवास पहुंचेंगे। वहां से शाम 7:50 बजे आशीष मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से रात नौ बजे निकलकर अपने आवास पहुंचेंगे। 13 को दोपहर डेढ़ बजे देवरिया जिले के लिए निकलेंगे। वहां दोपहर ढाई बजे से विशुनपुर,भीखमपुर स्थित कृषक इंटर कॉलेज में कॉलेज के संस्थापक स्व. कृष्णदेव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहां से अपराह्न 3:50 बजे निकलकर शाम चार बजे आईटीआई क्रॉसिंग स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल पहुंचेंगे। वहां अमर शहीद परिवार के लिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। वहां से शाम पांच बजे निकलकर शाम 6.10 बजे तरकुलहा देवी मंदिर पहुंचेंगे। तरकुलहा देवी की पूजा-अर्चना के बाद शाम 6:40 बजे अपने आवास के लिए उनका काफिला निकलेगा। राज्यपाल अगले दिन यानी 14 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। भवदीय सतीश त्रिपाठी मीडिया प्रभारी महामहिम राज्यपाल तेलंगाना