Bansgaon Sandesh
Login
अतुल राय
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

बिजली आपूर्ति बाधित होने से मोबाइल टावर ठप, ग्रामीण परेशान

बिजली आपूर्ति बाधित होने से मोबाइल टावर ठप, ग्रामीण परेशान

बांसगांव (गोरखपुर)। बांसगांव क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ ही मोबाइल टावर भी बंद हो जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को मोबाइल कॉल और इंटरनेट सेवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली कटौती के दौरान नेटवर्क पूरी तरह गायब होने से आवश्यक संचार भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बंद होने के कुछ समय बाद ही कई मोबाइल टावरों का नेटवर्क कमजोर हो जाता है या पूरी तरह से बंद हो जाता है। इससे लोगों का एक-दूसरे से संपर्क टूट जाता है। खासकर आपात स्थिति में यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है।

0 likes
0 comments0 shares