मोहर्रम को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक में त्योहारको भाई चारा के साथ मनाए,
हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के भावना से मनाने के लिए थाना परिसर हरपुर-बुदहट में रविवार को पीस कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने क्षेत्र के ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिकों एवं संभ्रांत लोगों एवं ताजियादारों से आपसी भाईचारे की भावना तथा शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील करते हुए कहा कि ताजिया को कर्बला तक ले जाने में यदि कहीं कोई परेशानी होती है तो तत्काल इसकी सूचना मुझे दें पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगी। इस दौरानग्राम प्रधान जोखू निषाद, ग्राम प्रधान कटसहरा गंगा प्रसाद बेल्दार, पूर्व प्रधान गुलाब नवी, सुशील सिंह, महंथ मिश्रा, रानू शुक्ला, रामानन्द निषाद,शरीफ अंसारी लैस मोहम्मद, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।