लघु उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में बड़े मंगलवार पर बस स्टेशन
लघु उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में बड़े मंगलवार पर बस स्टेशन पर हुआ भव्य भंडारा सुलतानपुर। ज्येष्ठ मास के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर आरपीएस मानवाधिकार फोरम की ईकाई लघु उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में समाजसेवी व्यापारी संजय मोदनवाल के संयोजन में बस स्टेशन पर श्रद्धापूर्वक तहरी के भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के सुप्रसिद्ध सभासद रमेश सिंह टिन्नू, लघु उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश प्रभारी अरविन्द चौरसिया एवं समाजसेवी राजन गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से भगवान श्रीहनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, यात्रियों, राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगलवार के अवसर पर सेवा एवं परोपकार की भावना से यह आयोजन किया गया, जिससे आमजन को प्रसाद वितरण किया जा सके। इस अवसर पर किशोर भटनागर, संजय चौरसिया, नरेंद्र जायसवाल, राजीव सोनकर, श्याम पोपटानी, नारायन चौरसिया, हनुमान चौरसिया, संजय मोदनवाल (लल्लू), चंदन मोदनवाल, संतराम साहू सहित अनेक समाजसेवी व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।