जिलाधिकारी ने किया एफएलसी कार्य का निरीक्षण, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की

जिलाधिकारी ने किया एफएलसी कार्य का निरीक्षण, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हो रही जांच देवरिया । बांसगांव सन्देश । आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को एफएलसी कार्य का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जांच की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के तहत संपन्न कराई जाए। जिलाधिकारी ने कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जांच प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी तैयारियों में निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जाए। ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न कराई जा रही है।