Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग ९ घंटे पहले

दहेज के लिए विधवा बहू को प्रताड़ित करने का आरोप, सास व ननद पर केस दर्ज

दहेज के लिए विधवा बहू को प्रताड़ित करने का आरोप, सास व ननद पर केस दर्ज

पिपराइच : पति की मौत के बाद दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर विधवा बहू को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने सास व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला खोराबार थाना क्षेत्र के ग्राम भैसहा माली टोला का है। पीड़िता मुनीता, पत्नी स्व. कृष्णा, मूल रूप से भैसहा माली टोला की निवासी है, लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित कर घर से निकाल दिए जाने के बाद वर्तमान में अपने मायके ग्राम चनगही, थाना पिपराइच में रह रही है। पीड़िता के अनुसार उसका विवाह 12 जून 2023 को कृष्णा पुत्र राजमन के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह में मायके पक्ष ने नगदी, जेवर, गृहस्थी का सामान और मोटरसाइकिल समेत करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने पुनः पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर सास नगिना और ननद संगीता ने मारपीट, गाली-गलौज, भूखा रखने और कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हुई और 20 अप्रैल 2024 को पुत्री सान्वी को जन्म दिया। पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2024 में पति की मृत्यु के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। आरोप है कि 30 अक्तूबर 2025 को सास व ननद ने मारपीट कर जेवर छीन लिया और घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments0 shares