Bansgaon Sandesh
Login

इंटर कॉलेज में छात्रों को पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी, चाइल्ड

इंटर कॉलेज में छात्रों को पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी, चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में बताया सुल्तानपुर। भगवान दास इंटर कॉलेज विकवाजितपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्रों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एडीजे विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि यदि किसी बच्चे के साथ यौन अपराध की जानकारी मिले तो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या सीधे पुलिस को सूचना दी जा सकती है। हर जिले में स्पेशल पुलिस यूनिट गठित है जो पॉक्सो के तहत एफआईआर दर्ज कर पीड़ित बच्चों को प्राइवेसी और सुरक्षा देती है। इसी क्रम में सिविल जज(अवर खण्ड) बुशरा नाज अंसारी ने बताया कि पॉक्सो मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट होती है, जहां चाइल्ड फ्रेंडली वातावरण और स्पेशल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर होते हैं। जिले में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट और वन स्टॉप सेंटर संचालित है जो पीड़ित बच्चों को शेल्टर और सहायता देते हैं।इस मौके पर कृष्ण कुमार उपाध्याय आदि रहे। इससे पूर्व न्यायिक अधिकारियों को विद्यालय की ओर से बुके देकर सम्मानित किया गया।

0 likes
0 comments1 shares