Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग ४ घंटे पहले

मार्ग दुर्घटना में गोला निवासी संजय तिवारी की मौत मदरिया । ------------------

मार्ग दुर्घटना में गोला निवासी संजय तिवारी की मौत मदरिया । ------------------

मार्ग दुर्घटना में गोला निवासी संजय तिवारी की मौत मदरिया । ------------------ गोला क्षेत्र के सुरदापार शुक्ल निवासी संजय तिवारी (54) की शुक्रवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। संजय तिवारी पंपिंग सेट, जेनरेटर आदि बनाने का कार्य करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम वह चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए अपनी बाइक से गोरखपुर गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद देर रात वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर मधुबन होटल के पास पीछे से आ रही एक अर्टिगा कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हेल्मेट पहने होने के बावजूद उनके सिर में गंभीर चोट आई और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतक से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम के बाद शव घर नहीं पहुंच सका था। मृतक संजय तिवारी की पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है। उनके दो पुत्र आत्मानंद तिवारी व परमानंद तिवारी हैं, जबकि एक पुत्री का विवाह हो चुका है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ

0 likes
0 comments0 shares