Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर छिनैती कांड का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार,तमंचे,कारतूस और आभूषण बरामद।शिवगढ़ थाना पुलिस

सुलतानपुर छिनैती कांड का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार,तमंचे,कारतूस और आभूषण बरामद।शिवगढ़ थाना पुलिस ने छिनैती और आर्म्स एक्ट के मुकदमे का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे,जिंदा कारतूस,नकदी और पीली धातु के आभूषण बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक अमेठी जनपद निवासी अभय साहू,सचिन यादव और प्रतीक सिंह को औंझी नहर पुलिया के पास गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से अवैध असलहे,कारतूस, नकदी और छिनैती से जुड़े आभूषण बरामद हुए।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई को शिवगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

0 likes
0 comments0 shares