*सफलता और देश के लिए अच्छी शिक्षा,अच्छी सोच जरूरी*प्रबंधक सै. जफर सुभान*

*सफलता और देश के लिए अच्छी शिक्षा,अच्छी सोच जरूरी*प्रबंधक सै. जफर सुभान* एम आर शेरवानी इंटर कॉलेज सलाहपुर प्रयागराज में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया* प्रयागराज विश्वनाथ प्रताप सिंह एम.आर शेरवानी इंटरमीडिएट कॉलेज सलाहपुर प्रयागराज में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक जनाब सैयद जफर सुभान ने तिरंगा फहरा कर सलामी दी। गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम की शुभारंभ स्वागत गीत के साथ आरंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कर विद्यालय प्रांगण में मौजूद अतिथि व सभी जनों को मंद मुग्ध कर दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य राशिद महमूद ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा मुख्य अतिथि प्रबंधक सै.जफर सुभान का पूरे विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने अपने संबोधित में छात्र-छात्राओं को संविधान की बारीकियां से परिचित कराया। और जीवन में सफल होने की तीन महत्वपूर्ण बातें समझाएं तैयारी ,अभ्यास,प्रदर्शन साथ ही बोर्ड परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले छात्र छात्राओं परीक्षा में अच्छे अंक लाने की शुभकामना दी। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंधन सैयद जफर सुभान ने विद्यालय में मौजूद शिक्षक छात्र-छात्राओं को 77वेऺ गणतंत्र दिवस की बधाई दी। अपने वक्तव्य में कहां की विद्यालय में प्रथम आगमन पर मैं छात्र-छात्राओं और शिक्षक, कर्मचारी से मिलकर बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं। और उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि सफलता और देश के लिए अच्छी शिक्षा, अच्छी सोच रखना और दूसरी की मदद करना, ईमानदारी, से काम करना जिंदगी को खुशगवार बनाता है। साथ ही एकता,अखंडता एवं कर्तव्य निष्ठा पर बल दिया तथा जीवन में सही दृष्टिकोण एवं सकारात्मक सोच से कठिन से कठिन परिस्थितियों का भी मुकाबला किया जा सकता है एवं दृढ़ निश्चय से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल वहाब अंसारी ने किया एवं स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया। उप प्रधानाचार्य एहतेशाम आलम सिद्दीकी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अहमद कमाल, भानु प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार पांडेय, परवेज़ अहमद, मोहम्मद आसिफ, शमून अहमद, मोहम्मद अमीन खान, खालिद यासीन,मोहम्मद शाहिद, सरवर अली,राजीव प्रताप सिंह, मोहम्मद आफताब आलम, इरशाद मंसूरी, नाजिया सुल्तान, रागिनी दुबे, मोहम्मद वजी, मोइनुद्दीन, जागेश्वर प्रसाद व आलोक यादव एवं सभी लिपिक एवं चतुर्थ कर्मचारी उपस्थित रहे।