# जखनियां में भाजपा के तीन क्षेत्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत भारतीय

# जखनियां में भाजपा के तीन क्षेत्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत भारतीय जनता पार्टी जखनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने किया अभिनंदन, मदरा चट्टी से मुड़ियारी तक दिखा उत्साह** **जखनियां, गाजीपुर।** भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र में नवदायित्व प्राप्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह तथा क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर और विजय यादव के जखनियां में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जगह-जगह फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया और बाजार में उत्साह का माहौल रहा। स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम सभा अलीपुर मदरा चट्टी से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अलीपुर मदंरा व वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वानंद सिंह झुन्ना की अगुवाई के साथ शुरुआत की हुई। यहां एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद स्वागत जुलूस शिव मंदिर पहुंचा। वहां से कार्यकर्ता और समर्थक जखनियां बाजार का भ्रमण करते हुए मुड़ियारी तक पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया गया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को साफा पहनाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया।स्वागत से अभिभूत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जखनियां विधानसभा क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के तीन कार्यकर्ताओं को काशी क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। यह उपलब्धि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने सभी के प्रति आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर ने कहा कि उन्हें जो सम्मान और जिम्मेदारी मिली है, उसमें क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह, दुलार और आशीर्वाद शामिल है। एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जखनियां क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना है।वहीं, क्षेत्रीय मंत्री विजय यादव ने कहा कि जखनियां क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आम जनता में भाजपा के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता और संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे।इस मौके पर व्यापारी नेता एवं प्रांतीय मंत्री अशोक गुप्ता ने कहा कि संगठन का सर्वांगीण विकास तथा प्रत्येक व्यापारी के हितों की रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में दयाशंकर सिंह, संदीप जायसवाल, सत्येंद्र पासवान, कैलाशनाथ गौतम, उमाशंकर यादव, पीयूष सिंह, पंकज सिन्हा, शैलू सिंह, मृदुला पांडेय, अशोक जायसवाल, दिनेश चौरसिया, प्रशांत सिंह, अरविंद चौहान, इंद्रदेव कुशवाहा, अनिल गुप्ता बबलू, गुड्डू मोदनवाल, सुरेंद्र गुप्ता, अजीत सिंह, शंभूनाथ त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापारी उपस्थित रहे।