योग दिवस पर सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में हुआ योगाभ्यास

चौरी चौरा गोरखपुर। Next update सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, चौरी चौरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे, प्रशासिका डॉ. गीता दुबे, प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय, ग्रुप हेड कौस्तुभ प्रकर्ष द्वारा सूर्य नमस्कार और प्रार्थना से हुई, जिसके बाद विभिन्न योगासन जैसे ताड़ासन, वज्रासन, भ्रामरी, शवासन, अनुलोम-विलोम अन्य श्वास अभ्यास एवं प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास किया गया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु कुमार दुबे एवं प्रशासिका डॉ. गीता दुबे ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और संतुलित जीवन जीने की कला भी सिखाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय ने कहा कि नियमित योगाभ्यास तनावमुक्त, आत्मविश्वासी और ऊर्जा से भरपूर बनाता है। कार्यक्रम में संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।