सुल्तानपुर।नगर कोतवाली और एसओजी टीम की शुक्रवार देर रात लूट के आरोपियों
सुल्तानपुर।नगर कोतवाली और एसओजी टीम की शुक्रवार देर रात लूट के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई,जबकि उसके तीन साथियों को पुलिस ने दबोच लिया। मौके से लूट की रकम, बाइक और अवैध तमंचा बरामद हुआ है।पुलिस के अनुसार सात मई की शाम माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट रामकृष्ण विश्वकर्मा से अमहट के पास तमंचे के बल पर 32 हजार रुपये लूट लिए गए थे।घटना के बाद नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस और एसओजी टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी।शुक्रवार रात करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश रकम के बंटवारे के लिए इकट्ठा हुए हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लम्भुआ निवासी प्रतीक भारती के पैर में गोली लग गई।पुलिस ने मौके से तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।चारों आरोपियों के पास से लूट की रकम में से 24,500 रुपये नकद,घटना में प्रयुक्त बाइक और अवैध असलहा बरामद किया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।