Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur१ मिनट पहले

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा गंगा दशहरा में ऐतिहासिक पर्व पर धौपाप

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा गंगा दशहरा में ऐतिहासिक पर्व पर धौपाप

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा गंगा दशहरा में ऐतिहासिक पर्व पर धौपाप में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर ऐतिहासिक पौराणिक स्थल धोपाप (लम्भुआ) में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एशोसिऐशन द्वारा नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ आलोक पाण्डेय प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा किया गया, स्वास्थ्य शिविर में निः शुल्क वी.पी. सुगर की जांच व दवा वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने उठाया लाभ। इस मौके पर जिला अध्यक्ष उद‌यभान सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक पाण्डेय जी को अंग अंग वस्त्र और भगवान की प्रतिमा देकर स्वागत किया, जिला उपाध्यक्ष विशाल यादव द्वारा जिला अध्यक्ष को अंगवस्त्र और भगवान की प्रतिमा देकर स्वागत किया इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विशाल यादव, कादीपुर तहसील महासचिव धीरेन्द्र मौर्य, फार्मासिस्ट साथी अमन मिश्र अनुज पाण्डेय आदि सहित तमाम फार्मासिस्ट साथी उपास्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares