Bansgaon Sandesh
Login
Ved Pandey
Gazipurलगभग ३ घंटे पहले

थाना भुड़कुड़ा में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर किया गया ध्वजारोहण

थाना भुड़कुड़ा में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर किया गया ध्वजारोहण

थाना भुड़कुड़ा में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर किया गया ध्वजारोहण प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा जखनियां (गाजीपुर)। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार, 23 नवंबर 2026 को थाना भुड़कुड़ा परिसर में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ध्वजारोहण कर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने झंडे के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए देश की रक्षा में समर्पित सशस्त्र बलों के वीर जवानों के त्याग, शौर्य और बलिदान को याद किया।कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय एवं अतिरिक्त निरीक्षक मदन कुमार पटेल सहित थाना के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक मोहम्मद सैफ, उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, हेड ऑपरेटर मनोरंजन सिंह, हेड कांस्टेबल चंदन तिवारी, कांस्टेबल शशि भूषण शर्मा, कांस्टेबल प्रियन कुमार पटेल तथा कांस्टेबल कृष्ण चंद तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की।इस अवसर पर सशस्त्र सेना के जवानों के अदम्य साहस, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा को नमन किया गया। झंडा दिवस हमें उन वीर सैनिकों के योगदान को याद करने का अवसर देता है, जो देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। साथ ही देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति समाज की जिम्मेदारी का भी संदेश देता है।कार्यक्रम में थाना भुड़कुड़ा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares