Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur१ मिनट पहले

युवाओं को रोजगार, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, प्रशांत त्रिपाठी ने साझा की योजना

युवाओं को रोजगार, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, प्रशांत त्रिपाठी ने साझा की योजना

घघसरा गोरखपुर। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्राम बिजौआ में भारत सरकार के अधिवक्ता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी की ओर से सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा-संकल्प की भावना से प्रेरित इस कार्यक्रम में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में प्रशांत त्रिपाठी ने युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसरों से जोड़ने की रूपरेखा साझा की। उन्होंने युवाओं से अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकपत्र और आवेदन-पत्र सहित आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि संबंधित कंपनियों के माध्यम से रोजगार के अवसर तलाशे जा सकें। वहीं, महिलाओं को पापड़-अचार निर्माण, बुनाई और अन्य घरेलू व्यवसायों को अपनाकर स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि रोजगार, कौशल विकास और महिला सशक्तीकरण ग्रामीण विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। सामूहिक प्रयासों से युवाओं का भविष्य बेहतर बनाने के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए उन्होंने राम बचन चौरसिया (पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी), प्रमोद सिंह (पूर्व ग्राम बीडीसी), सुधीर कन्नौजिया (सभासद प्रत्याशी), रविन्द्र सिंह (पूर्व बूथ अध्यक्ष), कालीचरण चौहान, जमुना प्रसाद, रंगीलाल सिंह, निकेश सिंह, धीरेन्द्र सिंह, राजेश सिंह और लालबहादुर शर्मा सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के समापन पर उपस्थित लोगों ने प्रशांत त्रिपाठी के समर्थन में जयकारे लगाए।

0 likes
0 comments0 shares