नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने किया* ध्वजारोहण, शहीदों को नमन
नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने किया* ध्वजारोहण, शहीदों को नमन कर राष्ट्र एकता, स्वच्छता और विकास का दिया संदेश नगर पालिका परिषद में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल द्वारा नगर पालिका परिषद परिसर में ध्वजारोहण के साथ की गई। ध्वज फहराते ही पूरा परिसर भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। *इसके पश्चात अध्यक्ष ने पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार पहुँचकर ध्वजारोहण किया और पंडित राम नरेश त्रिपाठी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। *वही सभागार ग्राउंड में स्थापित काकोरी कांड के अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को नमन किया गया*। कार्यक्रम की अगली कड़ी में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग पहुँचे, जहाँ ध्वजारोहण कर अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर अधिशासी *अधिकारी (ईओ) लाल चंद्र सरोज, सभासदगण सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे*। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज का यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर शहीदों के बलिदान, संघर्ष और त्याग की याद दिलाता है। उन्हीं के बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत मिला है और उन्हीं से हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा भी मिलती है। राष्ट्रभक्ति केवल भाषणों तक सीमित नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाने में है। *उन्होंने आगे कहा यह भी कहा कि नगर का विकास, स्वच्छता, पारदर्शी प्रशासन और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान ही हमारे लिए सच्ची देशसेवा है। नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और सभासद एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं और यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हम सब मिलकर नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं*। वही अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमें एकता, अनुशासन और कर्तव्यबोध का संदेश देते हैं। नगर पालिका परिषद की पूरी टीम राष्ट्रसेवा की भावना के साथ जनसेवा को अपना धर्म मानकर कार्य कर रही है। स्वच्छता, जलापूर्ति और नगर की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। *इस अवसर पर उपस्थित सभासदों ने भी संबोधन करते हुए कहा कि नगर का समग्र विकास तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक एकजुट होकर कार्य करें। राष्ट्रभक्ति की इसी भावना के साथ हम सभी नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे*। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति, राष्ट्र एकता और जनसेवा की भावना से ओत-प्रोत हो गया।