Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow१ मिनट पहले

लखनऊ वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: CM योगी 24 सितंबर को करेंगे

लखनऊ वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: CM योगी 24 सितंबर को करेंगे

लखनऊ वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: CM योगी 24 सितंबर को करेंगे दो हाईटेक टाउनशिप का शिलान्यास, 5000 प्लॉट के लिए खुलेगा पंजीकरण लखनऊ, 22 सितंबर। राजधानी लखनऊ में अपना घर का सपना देख रहे लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 सितंबर को आगरा रोड पर प्रस्तावित वरुण विहार योजना में आयोजित समारोह में LDA की दो मेगा टाउनशिप वरुण विहार और नैमिष नगर का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के हाथों भूमिपूजन के साथ ही इन दोनों योजनाओं के लगभग 5000 भूखंडों के लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया जाएगा। LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि दोनों टाउनशिप को कुल 10,680 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इस पर करीब 12,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्लॉट की दर और आकार वरुण विहार में प्लॉट की दर 2,800 रुपये प्रति वर्गफुट और नैमिष नगर में 3,800 रुपये प्रति वर्गफुट निर्धारित की गई है। दोनों योजनाओं में 800 से 5000 वर्गफुट तक के प्लॉट मिलेंगे, जिनकी कीमत 30 लाख से 1.90 करोड़ तक होगी। पंजीकरण राशि 1.52 लाख से 9.50 लाख तक देनी होगी। नैमिष नगर बनेगा आध्यात्म और हाईटेक का संगम सीतापुर रोड पर विकसित हो रही नैमिष नगर योजना को आध्यात्मिक पर्यटन से जोड़कर बनाया जाएगा। यहां ध्यान केंद्र, योग केंद्र, आश्रम, सांस्कृतिक केंद्र, एक जिला एक उत्पाद केंद्र, एजुकेशन हब और शॉपिंग प्लाजा प्रस्तावित है। इसके साथ ही बागेश्वरी में 824 फ्लैट, ऐशबाग स्क्वायर में 384 फ्लैट और राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास पार्क व्यू अपार्टमेंट में 364 फ्लैट का भी शिलान्यास किया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares