करंट की चपेट में आने से वन दरोगा की मौत गगहा गोरखपुर

करंट की चपेट में आने से वन दरोगा की मौत गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना क्षेत्र के पडपुरवा गांव निवासी कृष्णा दुबे पुत्र राधेश्याम दुबे आज स्नान करने गये थे ।उस समय करंट की चपेट में आने के कारण मौत हो गई।उसी दौरान टुल्लू पम्प की करंट हैण्ड पम्प में उतर गया था जिसके कारण कृष्णा दुबे करंट की चपेट में आ गए परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया । कृष्णा दुबे छत्तीसगढ़ के रायपुर में बन दरोगा पद पर कार्यरत थे पिछले 5 दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आए थे उनकी माता-पिता और उनके दो भाई और दो बहन हैं। मौत की सूचना परिजनों ने गगहा पुलिस को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दी । इस सम्बंध में थाना प्रभारी राजकुमार सरोज से बात करने पर उन्होंने बताया कि परिजनों ने लिख कर स्वयं दिया है कि इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट से मौत हुई है बाकी पी एम रिपोर्ट के बाद ही जानकारी हो पाएगी पंचनामा बनाकर पी एम के लिए भेज दिया गया है।