Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बेलघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गोरखपुर

बेलघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गोरखपुर

बेलघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गोरखपुर जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बेलघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (दक्षिणी) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में सक्रिय पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मु.अ.सं. 49/2026, धारा 74, 351(3) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त बलिराम पुत्र हौशिला चौहान, निवासी ग्राम मकरहा, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर (उम्र लगभग 26 वर्ष) को गुरुवार सुबह करीब 10:15 बजे मकरहा बंधे के पास से दबोच लिया गया। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए जा रहे तलाश अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है तथा नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित प्रजापति एवं कांस्टेबल हरीश गुप्ता की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

0 likes
0 comments0 shares