Bansgaon Sandesh
Login
ADITYA KUMAR MISHRA
Deoriaलगभग ९ घंटे पहले

सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए महत्वपूर्ण पहल : विधायक सुरेन्द्र चौरसिया

सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए महत्वपूर्ण पहल : विधायक सुरेन्द्र चौरसिया

सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए महत्वपूर्ण पहल : विधायक रामपुर कारखाना । बांसगांव सन्देश । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने सामूहिक विवाह आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता, सहयोग और समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनके परिवारों की जिम्मेदारियों को कम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने योजना के माध्यम से लाभान्वित होने वाले परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी पहल की जानकारी दी। विधायक ने समारोह को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संत-महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद समारोह में बरईपुर मंदिर के महंत गोपाल दास जी महाराज, उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंडल अध्यक्ष दिवाकर चंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृपा शंकर उपाध्याय, नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर, संत विनोबा डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष निर्भय शाही तथा सत्य प्रकाश पांडेय सहित भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares