Bansgaon Sandesh
Login
SHIV SHANKAR CHAUDHARY
Sultanpur४२ मिनट पहले

जन एक्सप्रेस के 18वें स्थापना दिवस पर सुल्तानपुर में कार्यालय का उद्घाटन

जन एक्सप्रेस के 18वें स्थापना दिवस पर सुल्तानपुर में कार्यालय का उद्घाटन

जन एक्सप्रेस के 18वें स्थापना दिवस पर सुल्तानपुर में कार्यालय का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने फीता काटकर किया शुभारंभ, भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर वितरित किया प्रसाद सुलतानपुर। जन एक्सप्रेस समाचार पत्र के 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर सुलतानपुर स्थित कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीमत परमहंस संस्कृत महाविद्यालय, टीकरमाफी, अमेठी के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव शंकर बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने जन एक्सप्रेस परिवार को 18वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए समाचार पत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जन एक्सप्रेस समाज की मूलभूत समस्याओं, जनसरोकारों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य कर रहा है। जनहित से जुड़े विषयों को समाचारों में स्थान देना पत्रकारिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की अहम भूमिका है। मीडिया जनता की समस्याओं और उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के जरिए समाज की समस्याओं को सामने लाने तथा जनहित के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने का कार्य किया जाता है। प्राचार्य ने उम्मीद जताई कि जन एक्सप्रेस भविष्य में भी जनभावनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहेगा। इनकी रही उपस्थिति कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, राकेश तिवारी, पवन मिश्रा, जितेंद्र कुमार तिवारी ‘बबलू’, शिवम सिंह ‘गोलू’, शिवनाथ यादव और रुद्रांश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने जन एक्सप्रेस के 18वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए समाचार पत्र के निरंतर विकास और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 likes
0 comments0 shares