Sultanpurलगभग १६ घंटे पहले
सुल्तानपुर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश प्रताप सिंह ने बल्दीराय तहसील
सुल्तानपुर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश प्रताप सिंह ने बल्दीराय तहसील क्षेत्र के नंदौली गांव निवासी प्रगतिशील किसान जमील अहमद के बाग का निरीक्षण किया।उन्होंने मिनी बागवानी,मिनी फ्लोर मिल और पर्ल फार्मिंग की कार्यप्रणाली का अवलोकन कर आधुनिक कृषि मॉडल की सराहना की।एडीएम ने कहा कि नवाचार आधारित खेती अपनाने वाले किसान जिले के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अन्य किसानों को भी ऐसे मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
0 likes
0 comments0 shares