Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर आम तोड़ना पड़ा भारी,पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत।धम्मौर थाना क्षेत्र

सुलतानपुर आम तोड़ना पड़ा भारी,पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत।धम्मौर थाना क्षेत्र के घोघरा सरैया गांव में आम तोड़ने के दौरान एक अधेड़ की पेड़ से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।हादसे में गंभीर रूप से घायल ओम प्रकाश शर्मा पुत्र सरजू प्रसाद को परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की।प्रभारी निरीक्षक धम्मौर विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब नौ बजे हुआ।अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा है,जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

0 likes
0 comments0 shares