Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

प्रेस विज्ञप्ति गोरखपुर में मनाया गया ऐतिहासिक ‘रॉयल चार्टर डे’ . द

प्रेस विज्ञप्ति गोरखपुर में मनाया गया ऐतिहासिक ‘रॉयल चार्टर डे’ . द

प्रेस विज्ञप्ति गोरखपुर में मनाया गया ऐतिहासिक ‘रॉयल चार्टर डे’ . द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, गोरखपुर लोकल सेंटर एवं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गीडा, गोरखपुर एवं एम.आर्क इंजीनियरिंग सर्विस प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘रॉयल चार्टर डे’ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन पादरी बाज़ार रोड स्थित वरदान रेजीडेंसी होटल से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मंगलेश श्रीवास्तव, महापौर, गोरखपुर एवं ईं0 अभिनव गोपाल, आईएएस, जीडीए उपाध्यक्ष, गोरखपुर एवं विशिष्ट अतिथि ईं0 जे. बी. राय,–अध्यक्ष, मालवीय एलुमनी एसोसिएशन, एमएमएमयूटी, गोरखपुर, ईं0 पवन कुमार मिश्रा – पूर्व चेयरमैन, आई0 ई0 आई0 गोरखपुर लोकल सेंटर एवं ईं0 नीरज गौतम – राष्ट्रीय महासचिव, एपीजीसीई इंडिया एवं ईं0 सतीश सिंह – चेयरमैन, एपीजीसीई इंडिया, गोरखपुर सिटी चैप्टर, गोरखपुर एवं डॉ. एन0 के0 सिंह – चेयरमैन, आई0 ई0 आई0 गोरखपुर लोकल सेंटर एवं निदेशक, आई0 टी0 एम, गीडा, गोरखपुर एवं ईं0 पवनेश कुमार– मानद सचिव, आई0 ई0 आई0 गोरखपुर लोकल सेंटर एवं निदेशक, मार्क इंजीनियर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, गोरखपुर, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, गोरखपुर लोकल सेंटर के चेयरमैन डॉ. एन. के. सिंह, सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है, जब सभी सदस्य एक ही मंच पर उपस्थित हुए हैं। उन्होंने रॉयल चार्टर डे के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अपने संबोधन में वक्ता ईं0 पवन कुमार मिश्रा – पूर्व चेयरमैन, आई0 ई0 आई0 गोरखपुर लोकल सेंटर ने कहा, आज के दिन ही द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) (IEI) को 9 सितंबर 1935 को तत्कालीन ब्रिटिश सम्राट किंग जॉर्ज पंचम द्वारा रॉयल चार्टर प्रदान किया गया था। इसी ऐतिहासिक अवसर की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 9 सितंबर को रॉयल चार्टर डे मनाया जाता है। यह दिन देश के इंजीनियरों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसका उद्देश्य इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्टता, व्यावसायिक नैतिकता, तकनीकी ज्ञान और राष्ट्र निर्माण में इंजीनियरों के योगदान को सम्मानित करना है। इस अवसर पर ईं0 जे. बी. राय,–अध्यक्ष, मालवीय एलुमनी एसोसिएशन, एमएमएमयूटी, गोरखपुर ने कहा कि रॉयल चार्टर केवल आईईआई के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय नहीं है, बल्कि यह भारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक संगठित और प्रतिष्ठित व्यावसायिक संस्था के विकास का प्रतीक भी है। आईईआई ने स्थापना के बाद से देश के इंजीनियरों को एक साझा मंच प्रदान किया है तथा तकनीकी ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार और व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर ईं0 नीरज गौतम – राष्ट्रीय महासचिव, एपीजीसीई इंडिया ने कहा कि रॉयल चार्टर डे के अवसर पर देशभर के विभिन्न आईईआई लोकल सेंटरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में इंजीनियर, शिक्षाविद्, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, विद्यार्थी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति भाग लेते हैं। इस अवसर पर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के कार्यों को भी सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर सतीश सिंह – चेयरमैन, एपीजीसीई इंडिया, गोरखपुर सिटी चैप्टर, गोरखपुर ने कहा कि आज के समय में इंजीनियरिंग की भूमिका केवल तकनीकी विकास तक सीमित नहीं है। देश के बुनियादी ढाँचे, स्मार्ट सिटी, डिजिटल तकनीक, ऊर्जा, परिवहन, जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में इंजीनियरों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे समय में रॉयल चार्टर डे इंजीनियरों को उनकी जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका का स्मरण कराता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मंगलेश श्रीवास्तव, महापौर, गोरखपुर ने कहा कि आई0 ई0 आई0 का उद्देश्य इंजीनियरिंग समुदाय को निरंतर ज्ञान और कौशल से समृद्ध करना तथा समाज और राष्ट्र के विकास में तकनीकी विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग करना है। रॉयल चार्टर डे इस उद्देश्य को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में संस्था के मानद सचिव ईं0 पवनेश कुमार– मानद सचिव, आई0 ई0 आई0 गोरखपुर लोकल सेंटर एवं निदेशक, मार्क इंजीनियर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, गोरखपुर, ने कहा कि अंततः, रॉयल चार्टर डे आई0 ई0 आई0 की गौरवशाली विरासत, इंजीनियरिंग समुदाय की एकता और देश के विकास में इंजीनियरों के अमूल्य योगदान का उत्सव है। यह अवसर सभी इंजीनियरों को नई ऊर्जा, नए विचारों और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ने सभी अतिथियों, सदस्यों और इंजीनियरिंग समुदाय का आभार व्यक्त किया तथा आगे भी ऐसे प्रेरणादायी आयोजन जारी रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आई0 ई0 आई0 गोरखपुर लोकल सेंटर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares