Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

5279 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची 1.42 करोड़ की छात्रवृत्ति। देवरिया, 03

5279 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची 1.42 करोड़ की छात्रवृत्ति। देवरिया, 03 अक्टूबर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनांतर्गत कक्षा नौ से 12 तक के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की धनराशि उनके आधार सीडेड बैंक खातों में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री द्वारा छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन लोक भवन सचिवालय में किया गया। कार्यक्रम का प्रदेशभर में हाईब्रिड मोड में आयोजन हुआ और जनपद के सभी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में इसका सजीव प्रसारण किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। बापू इंटर कॉलेज, सलेमपुर में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। जनपद में प्रथम चरण में कक्षा नौ-10 के 2919 विद्यार्थियों को 65.5955 लाख रुपये तथा कक्षा 11-12 के 2360 विद्यार्थियों को 76.45552 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। इस प्रकार कुल 5279 विद्यार्थियों के खातों में 142.05102 लाख रुपये अंतरित किए गए। द्वितीय चरण के लिए कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के आवेदन विद्यालय स्तर से अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 है। जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लिया है, वे समय से विद्यालय स्तर पर बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कराकर आवेदन अग्रसारित कराएं। विद्यालयों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए पात्र विद्यार्थियों के आवेदन तत्काल अग्रसारित करने तथा किसी भी दशा में आवेदन लंबित न रखने का अनुरोध किया गया है।

0 likes
0 comments1 shares