Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur४ मिनट पहले

बेलघाट मुख्य चौराहे पर पुलिस ने चलाया सख्त चेकिंग अभियान, सड़क सुरक्षा

बेलघाट मुख्य चौराहे पर पुलिस ने चलाया सख्त चेकिंग अभियान, सड़क सुरक्षा

बेलघाट मुख्य चौराहे पर पुलिस ने चलाया सख्त चेकिंग अभियान, सड़क सुरक्षा का संदेश दिया बेलघाट मुख्य चौराहे पर आज पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा का सख्त संदेश दिया। थाना प्रभारी विकास नाथ संजीव कुमार के नेतृत्व में अभियान में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार यादव, और कांस्टेबल अजय कुमार पटेल एवं विनोद कुमार यादव ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट और आवश्यक दस्तावेजों के साथ सड़क पर वाहन चलाने वालों की कड़ी जांच की। थाना प्रभारी विकास नाथ ने कहा, “सड़क पर अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी हर व्यक्ति की है। बिना हेलमेट और बिना कागज रोड पर न निकलें। अपनी सुरक्षा ही अपने परिवार और अपने ज्ञान की सुरक्षा है।” कांस्टेबल अजय कुमार पटेल ने अभियान में वाहनों की जांच में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि कई वाहन चालकों को चेतावनी दी गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई। उनका कहना था कि यह अभियान होली जैसे त्योहारों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आम जनता में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान का मकसद केवल जुर्माना वसूलना नहीं बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा उनके हाथ में है और नियमों की अनदेखी गंभीर परिणाम ला सकती है। अभियान के दौरान यह भी जोर देकर कहा गया कि बिना हेलमेट, बिना कागज या बिना नंबर प्लेट वाला कोई वाहन सड़क पर नहीं चल सकता। अजय कुमार पटेल जैसे सतर्क सिपाही की तत्परता और सक्रियता ने अभियान को और प्रभावी बनाया। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सड़क पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

0 likes
0 comments0 shares