आ
Deoriaलगभग २ घंटे पहले
राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 4 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 4 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन देवरिया । प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया के.के. राम ने बताया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी), उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा सत्र 2026 के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 अगस्त, 2026 तक http://www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में टाटा टेक्नोलॉजी के व्यवसायों में भी प्रवेश उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आवेदन शुल्क सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए ₹300, अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए ₹250 तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए ₹100 निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी आवेदन पत्र की प्रति सुरक्षित रखें।
0 likes
0 comments0 shares