Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर।धम्मौर थाना क्षेत्र के मनियारपुर निवासी और 42 साल तक केंद्र सरकार

सुल्तानपुर।धम्मौर थाना क्षेत्र के मनियारपुर निवासी और 42 साल तक केंद्र सरकार की अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में सेवाएं दे चुके रिटायर्ड अधिकारी कमल भान सिंह ने स्थानीय दबंगों,आजाद सेवा समिति से जुड़े लोगों और कुछ राजस्व कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने कहा कि वैध जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को जबरन रुकवाया जा रहा है और ले-देकर मामला निपटाने का दबाव बनाया जा रहा है।पीड़ित के मुताबिक आईजीआरएस जांच और राजस्व टीम की रिपोर्ट में निर्माण को पूरी तरह वैध बताया गया है।मामला न्यायालय में विचाराधीन है और कोर्ट से कोई स्थगन आदेश भी नहीं है,इसके बावजूद दबाव बनाकर काम रुकवाया जा रहा है।कमल भान सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग 20-25 समर्थकों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचकर मजदूरों को धमकाते हैं और लगातार शिकायतों की धमकी दे रहे हैं।बुजुर्ग दंपति ने शासन-प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई और मानसिक उत्पीड़न बंद कराने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares