सुल्तानपुर।पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।माइलस्टोन 80.200 के
सुल्तानपुर।पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।माइलस्टोन 80.200 के पास ट्रैक्टरों से लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरा।हादसे में कंटेनर पर लदे 10 ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए,जबकि चालक और खलासी घायल हो गए।सूचना मिलते ही हलियापुर पुलिस,यूपीडा रेस्क्यू टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार कराया गया।पुलिस के अनुसार चालक सौरभ और खलासी कन्हैया,दोनों कन्नौज निवासी हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है।प्रारंभिक जांच में कंटेनर के टायर फटने से हादसा होने की बात सामने आई है।वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हुआ।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसे के बाद यातायात पूरी तरह सामान्य है और एक्सप्रेस-वे पर आवागमन सुचारु रूप से जारी है।