V
Prayagraj१८ दिन पहले
लालापुर में यमुना की लूट: कारखास का खेल खुला प्रयागराज नेष्ट से ब्यूरो चीफ-विश्वनाथ प्रताप सिं

लालापुर में यमुना की लूट: कारखास का खेल खुला लालापुर थाना क्षेत्र के भिलोर और प्रतापपुर घाट पर यमुना में अवैध खनन का खेल जोरों पर है। बोट से बीच धारा में खनन और शाम होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की आवाजाही से पूरा खेल खुला है। सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा खेल लालापुर के कारखास के इशारे पर चलता है। कारखास ही माफिया और अफसरों के बीच सेतु बना हुआ है, जिससे कार्रवाई फाइलों से बाहर नहीं निकल पा रही। खनन इंस्पेक्टर, एसडीएम और एसीपी तक को जानकारी होने की चर्चा है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों का आरोप है कि यह लापरवाही नहीं, सुनियोजित संरक्षण है। अब देखना है कि प्रशासन कारखास तक पहुंचता है या वही सबसे मजबूत ढाल बना रहेगा।
1500 likes
0 comments2 shares