Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १८ घंटे पहले

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 500 से अधिक प्रतिबंधित हार्न और साइलेंसर बुलडोजर से नष्ट

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 500 से अधिक प्रतिबंधित हार्न और साइलेंसर बुलडोजर से नष्ट

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 500 से अधिक प्रतिबंधित हॉर्न और साइलेंसर बुलडोजर से नष्ट ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ यातायात पुलिस का अभियान, प्रेसर हॉर्न और हूटर लगाने वालों को दी गई सख्त चेतावनी सोनभद्र। यातायात जागरूकता माह के तहत सोनभद्र पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। शनिवार को बढ़ौली चौराहे पर पुलिस ने यातायात माह के दौरान जब्त किए गए 500 से अधिक प्रतिबंधित प्रेसर हॉर्न, हूटर, मानक के विपरीत साइलेंसर एवं अन्य उपकरणों को बुलडोजर चलवाकर नष्ट कराया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन में जनपदीय पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि अपने वाहनों में प्रतिबंधित प्रेसर हॉर्न, हूटर और मानक के विपरीत साइलेंसर का इस्तेमाल न करें। ऐसा करते पाए जाने पर वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सोनभद्र पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, ध्वनि प्रदूषण रोकने और सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।

0 likes
0 comments0 shares