Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुलतानपुर घर के पास विशाल अजगर मिलने से मचा हड़कंप,वन विभाग ने
सुलतानपुर घर के पास विशाल अजगर मिलने से मचा हड़कंप,वन विभाग ने किया रेस्क्यू।बल्दीराय थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में मिर्जा जरगाम कल्बे हैदर के घर के पास विशाल अजगर मिलने से हड़कंप मच गया।अजगर को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जुट गई।ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को घेरकर सुरक्षित किया और वन विभाग को सूचना दी।वन दरोगा बल्दीराय राकेश पांडेय के नेतृत्व में पहुंची रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।वन विभाग के अनुसार अजगर को नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया जाएगा।
0 likes
0 comments0 shares