Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur७ मिनट पहले

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। सहजनवां से दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे पान व्यवसायी की बाइक को पाली नहर के पास रॉन्ग साइड से आ रहे लोडर मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राहुल गुप्ता (27) गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सिर में चोट लगने से काफी खून बह गया। हादसे के बाद लोडर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान राहुल गुप्ता (27) पुत्र हरिराम गुप्ता, निवासी घघसरा बाजार के रूप में हुई है। राहुल घघसरा में पान की दुकान चलाते हैं। रविवार को वह दुकान का सामान लेने सहजनवां गए थे। वापसी के दौरान पाली नहर के पास सामने से आ रहे लोडर वाहन संख्या UP 58 AT 9028 ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राहुल उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद राहुल सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी और तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर मदद की। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी ठर्रापार, पाली ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक राहुल की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने लोडर वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments0 shares